{"_id":"6a2054f24daf1b96d40ffdc7","slug":"concerns-grow-over-dilapidated-community-halls-questions-arise-about-security-and-maintenance-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139269-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बदहाल कम्युनिटी हॉलों पर बढ़ी चिंता, सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बदहाल कम्युनिटी हॉलों पर बढ़ी चिंता, सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल
विज्ञापन
- जनकपुरी के एसएस मोटा सिंह मार्ग स्थित हॉल में चोरी, गंदगी और असामाजिक गतिविधियों से परेशान स्थानीय निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधीन संचालित कम्युनिटी हॉल रखरखाव के अभाव में बदहाल होते जा रहे हैं। जनकपुरी के एसएस मोटा सिंह मार्ग स्थित कम्युनिटी हॉल की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों के लिए बनाए गए ये हॉल अब जर्जर हालत और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हॉल के समीप स्थित कूड़ा संग्रह केंद्र के कारण परिसर के आसपास हमेशा गंदगी बनी रहती है। कूड़ा बीनने वाले और असामाजिक तत्व कई बार बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते परिसर की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। निवासियों का आरोप है कि समय के साथ यह स्थान असामाजिक गतिविधियों और नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है।
लोगों ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की अनुपस्थिति और निगरानी व्यवस्था कमजोर होने के कारण यहां लगे एसी, पंखे और अन्य उपकरण चोरी हो चुके हैं। कई एसी के कॉपर वायर तक गायब कर दिए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि निजी बैंक्वेट हॉल की बढ़ती लागत के बीच कम आय वर्ग के परिवारों के लिए कम्युनिटी हॉल महत्वपूर्ण विकल्प हैं। ऐसे में इनकी बदहाल स्थिति आम लोगों को सीधे प्रभावित कर रही है। उन्होंने एमसीडी से हॉल की मरम्मत, नियमित सफाई, स्थायी सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
लोग बोले -
कम्युनिटी हॉल की हालत लगातार बिगड़ रही है, समय रहते मरम्मत जरूरी है। -राजेश कुमार, स्थानीय निवासी
कूड़ा और असामाजिक तत्वों की आवाजाही से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। -अनिता शर्मा, निवासी
सरकारी संपत्ति बचाने के लिए गार्ड और सीसीटीवी की तत्काल व्यवस्था होनी चाहिए। -संजय गुप्ता, स्थानीय दुकानदार
कम आय वाले परिवारों के लिए कम्युनिटी हॉल जरूरी हैं, इन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जाए। -अजय वर्मा, स्थानीय निवासी