फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Compressor burst while putting gas in AC mechanic died

Video: AC में गैस डालने के दौरान फटा कंप्रेसर, मैकेनिक की दर्दनाक मौत; CCTV कैमरे में कैदी हुई घटना

Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसी में अधिक प्रेशर की वजह से कंप्रेसर फट गया। 

विज्ञापन
Compressor burst while putting gas in AC mechanic died
मृतक मोहन लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर में बुधवार दोपहर एसी में गैस भरने के दौरान अचानक एक तेज धमाके के साथ कंप्रेसर फट गया। हादसे में वहां काम कर रहा मैकेनिकल बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे पास के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त मोहन लाल (42) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 

कृष्णा नगर थाना पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहन लाल अपने परिवार के साथ गली नंबर-18, साढ़े चार पुश्ता न्यू उस्मानपुर में रहता था। इसके परिवार में छोटा भाई सोहन लाल, पत्नी सीमा व आठ व 12 साल के दो बेटे हैं। मोहन लाल पिछले करीब 25 साल से कृष्णा नगर के राजगढ़ कॉलोनी में एक एसी रिपेयरिंग की दुकान पर काम करते थे।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर के समय उनके दुकान मालिक ने एक एसी में गैस डालने के लिए कहा था। वह अभी एसी में गैस डाल ही रहे थे कि अचानक एसी का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। हादसे के समय सड़क पर खड़ा स्कूटी सवार युवक मोहन लाल से बात कर रहा था। धमाका हुआ तो वह बाल-बाल बच गया।

पूरा हादसा पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि एसी में अधिक प्रेशर की वजह से कंप्रेसर फट गया। पुलिस ने फटे हुए कंप्रेसर को कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed