संदीप के खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत, सिसोदिया पर भी कार्रवाई की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स स्कैंडल में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा व अकाली नेताओं ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी संदीप कुमार को संरक्षण देने पर कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, पंजाब के उपमुख्यमंत्री के सलाहकार मनजिंद्र सिंह सिरसा, पूर्व महापौर रविंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, कुलजीत चहल पुलिस आयुक्त से मिले।
'कार्रवाई करने की बजाय समझौता किया'
पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व संदीप कुमार ने सार्वजनिक पद का दुरुपयोग किया है और जो सीडी सामने आई है वह महिलाओं के खिलाफ है।
सीडी में संदीप कुमार दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में है और सार्वजनिक पद पर रहते इस प्रकार का आचरण अनैतिक व अपराध की श्रेणी में आता है। यह तथ्य भी सामने आया कि उक्त सीडी 15 दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास पहुंचाई गई थी ताकि संदीप कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इन दोनों ने कार्रवाई करने की अपेक्षा स्थिति से समझौता किया और संदीप को बचाने का प्रयास किया। ऐसे में उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए तीनों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।