फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complained on Twitter than CM Khattar also presented example

ट्विटर पर आई शिकायत, सीएम खट्टर ने भी पेश की मिसाल

Mon, 11 Jan 2016 01:05 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
complained on Twitter than CM Khattar also presented example

साइबर सिटी में देर रात बसों की समस्या से जूझ रहे दो युवाओं की ट्विटर पर शिकायत रंग लाई। प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर आई इन शिकायत पर खुद संज्ञान लिया और डिजिटल हरियाणा की झलक दिखलाते हुए जिला प्रशासन को शिकायत का समाधान करने के साथ-साथ नए इंतजामात करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


बता दें कि जतिन सैनी और सुनील ने 8 जनवरी को मुख्यमंत्री के  ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर गुडग़ांव, रोहतक, रेवाड़ी, बहादुरगढ़ मार्ग पर देर सायं बसें न चलने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


बताया गया था कि काफी संख्या में आसपास के जिलों के कामकाजी लोग  साइबर सिटी गुडग़ांव में आते हैं, लेकिन शाम के समय वापस अपने गंतव्य को जाने के लिए उन्हे रोडवेज बसें नहीं मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। घंटों बसों का इंतजार करने के बाद भी उन्हे अन्य साधनों का सहारा लेकर परेशानी के साथ सफर तय करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का संचालन आरंभ करने के आदेश

complained on Twitter than CM Khattar also presented example

जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई आश्वासन देते हुए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को यात्रियों की सुविधा के लिए इन मार्गों पर बसों का संचालन आरंभ करने के आदेश दिए।


मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद हरकत में आए परिवहन विभाग ने इस शिकायत पर तुरंत अमल करते हुए देर सायं बसों को चलाने का टाइम टेबल तैयार कर लिया है।

यहीं नहीं, इफको चौक और राजीव चौक पर फ्लाईओवर पर से बिना रुके निकलने वाली रोडवेज बसों पर नजर रखेंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। बता दें कि रोडवेज बसें इन दोनों फ्लाईओवर पर बसें नीचे से न निकल कर सीधे ही निकल जाती थी। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed