फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Complain against impure sweet???

अगर मिठाई में हो मिलावट तो यहां करें शिकायत

Mon, 20 Oct 2014 09:13 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
Complain against impure sweet???
अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘मिलावटी मावे से खुद रहें सतर्क’ का संज्ञान लेते हुए रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरकत में आया। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार और फूड इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने सेक्टर-27 स्थित अट्टा की मिठाई और पनीर की दुकानों पर पुलिस की मौजूदगी में छापा मारा।
विज्ञापन


इसमें पुरानी और खराब मिठाइयों को फिंकवाया गया। इस कार्रवाई से कई ढाबा मालिक भी अपनी दुकान बंद कर जल्दी चले गए। पेश है सौम्य मिश्र  और फोटोग्राफर राजन राय की रिपोर्ट:
विज्ञापन


दोपहर 1:00
स्थान-बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट
यहां सभी मिठाइयों की जांच की गई, जिसमें मिठाइयों में मावा मानक के मुताबिक नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक मिठाइयां पुरानी थी। उनके नमूने लिए गए। स्वच्छता की काफी कमी दिखी। दुकानदार को अधिकारियों ने आठ दिन के भीतर सफाई को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें शिकायत

Complain against impure sweet???
गढ़वाल पनीर भंडार
अट्टा स्थित इस दुकान में पनीर और मावे का परीक्षण किया गया। अधिकारियों के मुताबिक मावे की गुणवत्ता ठीक नहीं लगी। इसक नमूना लिया गया। दुकानदार का कहना था कि मावा मुरादनगर के समीप से लाया जाता है।

ज्यादातर दुकानें ऐसी थीं, जहां खानपान को लेकर साफ-सफाई समेत अन्य मानकों का पालन नहीं हो रहा था। नमूने जांच के लिए लखनऊ की लैब में भेजे जाएंगे। विभाग दिवाली को लेकर यह विशेष अभियान जारी रखेगा।    -विनीत कुमार, अभिहित अधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग

यहां करें शिकायत
आपको यदि कहीं खाद्य पदार्थ में मिलावट, गंदगी या पुरानी मिठाइयों की जानकारी हो तो फूड इंस्पेक्टर एस.एन. सिंह के मोबाइल नंबर 9311199990 पर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed