फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commuters faces traffic jam at Delhi gurugram border as haryana govt orders sealing of border

सीमा सील होने के कारण दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा जाम, वाहनों की जांच कर रही पुलिस

Sun, 31 May 2020 11:29 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 May 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Commuters faces traffic jam at Delhi gurugram border as haryana govt orders sealing of border
बॉर्डर पर जांच करती पुलिस - फोटो : ani

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने अपनी सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। रविवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस आवागमन करने वालों की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान बॉर्डर पर यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बॉर्डर पर पुलिस पास और आईडी कार्ड देखने के बाद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति दे रही है। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी सभी वाहनों को रोककर ई-पास देख रहे हैं उसके बाद ही किसी को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। इस वजह से बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर गुरुग्राम में भी नजर आने लगा है। दिल्ली गुरुग्राम सीमा पर सैकड़ों लोग हर रोज आना जाना करते हैं। ऐसे में गुरुग्राम में भी संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसीलिए हरियाणा सरकार ने दिल्ली ने सटी राज्य की सीमा को पूरी तरह सील करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को मिले थे 157 नए मरीज
गुरुग्राम में शनिवार को 157 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। इसी के साथ आशंका जताई जा रही है कि अगली समीक्षा में गुरुग्राम जिला फिर रेड जोन में आ सकता है। लगातार दूसरे दिन जिले में 100 से अधिक संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 677 हो गई है। 

 

इनमें से महज 224 मरीज ही स्वस्थ हो सके हैं, जबकि 450 उपचाराधीन हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में दो दिनों में ही 272 मरीज सामने आए हैं। पिछले पांच दिन में 393 संक्रमित सामने आ चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगर ऐसा ही चला तो जल्द ही मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो जाएगी।

30 अप्रैल को जिले में कोरोना के सिर्फ 57 मरीज थे। एक माह बाद इनकी संख्या 677 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह की सूची में ही 61 नए मरीज जुड़ चुके थे। शाम तक यह संख्या बढ़कर 157 हो गई। मई की शुरुआत में ही गुरुग्राम को रेड जोन से हटाकर ऑरेंज जोन में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed