फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commotion on Death of woman in the hospital

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, जमकर तोड़फोड़

Tue, 08 Dec 2015 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Dec 2015 03:59 AM IST
विज्ञापन
commotion on Death of woman in the hospital

अस्पताल में तीन दिन से भर्ती महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। इलाज कर रही डॉक्टर निधि त्रिपाठी के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन


माया देवी (42) खोड़ा कालोनी के वृंदावन गार्डन में रहती थी। पति बलराम एक निजी कंपनी में काम करते हैं। महिला के पेट में रसोली थी। जिसके ऑपरेशन के लिए परिजनों ने 3 दिसंबर को सेक्टर-22 एच ब्लाक स्थित त्रिपाठी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से महिला को अस्पताल के चिकित्सकों ने सेक्टर-119 स्थित अपनी नई शाखा में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


4 दिसंबर की शाम में ऑपरेशन किया गया। महिला के बेटे रवि का आरोप है कि आपरेशन के बाद डॉ. निधि ने उनकी मां को एक इंजेक्शन दिया। जिससे उनका शरीर फूल गया। उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। 6 दिसंबर की सुबह होश आने पर उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने उनको दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा। जब मेट्रो अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रवि का आरोप है कि उनकी मां की मौत त्रिपाठी अस्पताल में ही हो गई थी।

परिजनों ने शव अस्पताल के सामने रख जमकर हंगामा किया। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा डॉक्टर पर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा।


जब भी कहीं डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगता है तो उसकी जांच की जाती है। अगर जांच में कोई डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। नियमों के मुताबिक सिर्फ आरोप लगाने पर तुरंत कार्रवाई का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed