फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Common University Entrance Test Around one lakh students registered

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट: करीब दस लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, यूपी से एक लाख से अधिक आवेदन

Wed, 11 May 2022 09:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 May 2022 09:53 PM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए अभी तक नौ लाख 81 हजार 406 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सात लाख, 39 हजार, 27 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र फीस समेत जमा कर दिए हैं।

विज्ञापन
Common University Entrance Test Around one lakh students registered
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट(सीयूईटी) से होना है। इसके लिए अभी तक नौ लाख 81 हजार 406 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जबकि सात लाख, 39 हजार, 27 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र फीस समेत जमा कर दिए हैं। सीयूईटी के लिए छात्रों की मांग पर पिछले दिनों एनटीए ने 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाई थी।

विज्ञापन


यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अलावा, स्टेट, डीम्ड समेत कई अन्य विश्वविद्यालय भी सीयूईटी की मेरिट स्कोर से आगामी शैक्षणिक सत्र में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला देना चाहते हैं। विश्वविद्यालयों के अलावा छात्रों का भी बेहद अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


सीयूईटी के लिए पहले छह मई तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन छात्रों की मांग पर भी इसकी तिथि बढ़ाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से एक लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। जबकि इसके बाद दिल्ली, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश का नंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed