फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committee set up to reduce the number of prisoners in jails due to corona

कोरोना वायरस महामारी: जेलों में कैदियों की संख्या घटाने के लिए समिति गठित

Tue, 31 Mar 2020 02:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Committee set up to reduce the number of prisoners in jails due to corona
तिहाड़ जेल - फोटो : PTI

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में बनी उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को राजधानी की जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। समिति ने निर्देश दिए कि इस संबंध में जल्द कदम उठाया जाए ताकि कैदियों में कोरोना महामारी ना फैल सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस समिति का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति हीमा कोहली की अध्यक्षता में बनी इस समिति ने उन कैदियों को विशेष छूट देकर रिहा करने पर विचार किया, जिनकी सजा पूरी होने में छह महीने या इससे कम समय बचा है। समिति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल महानिदेशालय, दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और दिल्ली सरकार के गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के 23 मार्च के आदेश पर हुई समिति की बैठक में तय किया गया कि कारागार नियमों में जोड़े गए नए प्रावधान के तहत करीब 1,500 कैदियों को आठ सप्ताह की पैरोल देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जेल में कैदियों की संख्या कम करने के लिए ऐसे विचाराधीन कैदियों की जानकारी दी जाए, जिन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, समिति ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी, बच्चों के यौन शोषण, दुष्कर्म और तेजाब हमले, विदेशी नागरिकों, भ्रष्टाचार और धन शोधन के मामलों, आतंकवादी तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियां या गैरकानूनी गतिविधियां कानून के तहत बंद विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत देने पर विचार नहीं किया जाएगा। समिति ने यह भी तय किया कि जेलों में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की व्यवस्था फिलहाल नहीं होगी और कैदियों को अपने परिजनों से टेलीफोन पर बात करनी होगी। 


जेल महानिदेशक की ओर से समिति को बताया गया कि दिल्ली की जेलों की क्षमता 10,026 कैदियों की है, लेकिन इनमें इस समय 17,440 कैदी हैं। इनमें 14,355 विचाराधीन कैदी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 28 मार्च को हुई समिति की बैठक में जेल अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कैदियों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है और जेल में हर जगह सैनिटाइजर का नियमित रूप से छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा जेल स्टाफ को मास्क और दस्ताने दिए गए हैं। जेलों में कैदियों और सांस्कृतिक समूहों की गतिविधियां रद्द कर दी गई हैं ताकि बड़ी संख्या में लोग एक जगह एकत्र न हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed