फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committee formed to investigate physical assault of girl child in Janakpuri school

Delhi: जनकपुरी स्कूल में बच्ची के यौन उत्पीड़न की जांच के लिए कमेटी गठित, एलजी की संजीदगी के बाद पुलिस सक्रिय

Sun, 17 May 2026 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 03:56 AM IST
सार

इस मामले में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस मामले में वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
Committee formed to investigate physical assault of girl child in Janakpuri school
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में प्राइवेट स्कूल में तीन वर्ष की छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस मामले में वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में कमेटी का गठन किया है। साथ ही रानी बाग में स्लीपर बस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने नाखुश हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त गोलचा व अन्य अधिकारियों को शुक्रवार शाम को एलजी हाउस तलब किया था। साथ ही जनकपुरी स्कूल में यौन उत्पीड़न व रानी बाग में हुए सामूहिक दुष्कर्म की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने एलजी को रानीबाग सामूहिक दुष्कर्म के बारे में बताया कि ये पैसे का विवाद था। एलजी से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जनकपुरी स्कूल मामले में एक कमेटी बनाई है और जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली ट्रैफिक में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विजेंयता आर्य की देखरेख में कई महिला पुलिस अधिकारियों की कमेटी बनाई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनकपुरी दुष्कर्म में पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर राजनीतिक हस्तक्षेप व पक्ष लेने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद ये मामला तूल पकड़ता चला गया। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार स्कूल के गार्ड को जल्द ही जमानत मिल गई थी। इस मामले में आप के नेताओं ने एलजी हाउस पर प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी सीनियर पुलिस अधिकारियों से नाखुश
दिल्ली पुलिस का करोड़पति इंस्पेक्टर सुभाष चंद प्रकरण, विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के आईपीएस अधिकारियों का अचानक दिल्ली से बाहर तबादला व तुरंत रवानगी, आईपीएस अधिकारियों के निजी स्टाफ की पैसे के लेन-देन में भूमिका सामने आना या फिर आए दिन रिश्वत लेते हुए पकड़े जा रहे दिल्ली पुलिसकर्मी..वजह जो भी हो, ये स्पष्ट है कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से नाखुश बताए जा रहे हैं।
  
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल दिल्ली पुलिस के डीसीपी स्तर के अधिकारियों से तो बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। शुरू में उपराज्यपाल का पदभार संभालने के बाद वह दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से मिले थे। इसके बाद वह दोनों लॉ एण्ड ऑर्डर के विशेष आयुक्त से मिले थे, हालांकि अन्य विशेष पुलिस आयुक्त से भी मिले थे। ऐसे में उपराज्यपाल वर्ष 2016 से लेकर 2023 तक के बैच के आईपीएस अधिकारियों से शुक्रवार रात को मिले थे। इनमें ज्यादातर पुलिस अधिकारी एडिशनल डीसीपी (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त) हैं। सूत्रों का कहना है कि एलजी इन अधिकारियों से बात कर उनसे बढ़ चढ़कर काम करवाना चाहते हैं।


रानीबाग में हुए सामूहिक दुष्कर्म की मांगी रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने रानीबाग में स्लीपर बस में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म पर भी रिपोर्ट मांगी है। एजली पूरी घटना को जानना चाहते हैं कि पुलिस व अन्य स्तर पर कहां कमी रही। हालांकि दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल ने कहा कि पैसे लेकर महिला व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed