फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Commissioner of Police serious on killing elderly people in Delhi

दिल्ली में बुजुर्गों की हत्या पर पुलिस आयुक्त गंभीर, ऑडिट शुरू

Mon, 29 Jun 2020 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
Commissioner of Police serious on killing elderly people in Delhi
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के सख्त निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने सीनियर सिटीजन की सुरक्षा का ऑडिट करना शुरू कर दिया है। हर थाना पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह उनके इलाके में रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा का ऑडिट करें और जाने की उनकी क्या-क्या समस्याएं हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सीनियर सिटीजन की सुरक्षा व उनकी समस्याओं के निदान करने के सख्त आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके सफदरजंग इलाके में 88 वर्षीय वृद्धा कांता चावला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने पति बलदेव राज चावला(92) के साथ अकेली रहती थीं। अगले दिन लक्ष्मी नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग केपी अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


दोनों की वारदातें लूटपाट के लिए की गई थीं। इस समय दिल्ली पुलिस के पास 38 हजार 353 ऐसे रजिस्टर्ड बुजुर्ग हैं। इनके पास इनके बच्चे नहीं रहते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस इनकी देखभाल करती हैं। सबसे ज्यादा करीब छह हजार बुजुर्ग पश्चिमी दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने आदेश दिए हैं कि वह बुजुर्गों की सुरक्षा का ऑडिट करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर थाना पुलिस को बोला गया है कि वह रजिस्टर्ड बुजुर्ग के अलावा ये पता लगाए कि उनके थाना इलाके में कितने बुजुर्ग हैं। उनके सुरक्षा के क्या-क्या उपाय किए गए हैं। सीनियर सिटीजंस के साथ माली, ड्राइवर और केयर टेकर आदि कौन-कौन रहता है। सिटीजन सिटीजन के साथ रहने वाले का पुलिस वेरीफिकेशन हुआ है या नहीं। 


अगर नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द इनका पुलिस वेरीफिकेशन करवाया जाएगा। संबंधित बीट अफसर बुजुर्ग के पास लगातार विजिट करेगा। आदेशों में ये भी कहा गया है कि अगर बुजुर्ग की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई त्तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed