फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   color of politics shows in Kite market in Delhi, Chinese manjha not sale

आसमान में भी होगी मोदी और राहुल की जंग, राजनीति के रंग में रंगा पतंग बाजार

Tue, 13 Aug 2019 03:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Aug 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
color of politics shows in Kite market in Delhi, Chinese manjha not sale
- फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का प्रचलन है। नीला आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरा नजर आता है। इसकी तैयारी के लिए दिल्ली के हर मुहल्ले में आजकल पतंगों का बाजार सजा है पतंगों के थोक बाजार हौजकाजी के लाल कुंआ में तो हर ओर बस रंग-बिरंगी पतंगें ही दिख रही हैं। यहां छोटे-बड़ी कागज व प्लास्टिक के पतंगें दिख रही हैं। यहां बच्चों से लेकर राजनीति में रुचि रखने वालों तक की पसंद के मुताबिक पतंग मौजूद हैं।

विज्ञापन


गनीमत यह है कि इस साल चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं हो रही है। देशभक्ति के रंग वाली तिरंगा पतंगों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चित्र वाली तस्वीरें खूब मौजूद हैं। इन्हें देखकर तय है कि स्वतंत्रता दिवस पर आसमान में इन दोनों दिग्गजों की जंग होगी। इनके चित्रों वाली पतंग पर महासंग्राम का स्लोगन है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार्टून वाली पतंग भी हैं। छोटा भीम, शीनचेन, टॉम एंड जेरी, डोरेमॉन वाली पतंगें बच्चों को खूब लुभा रही हैं।
विज्ञापन


कई नामों से बिकते हैं पतंग
पतंगों के बाजार में नाम भी हैं। विक्रेता इन्हें मझोला, ढाईवाला, अद्धा व पौना नाम से बेचते हैं। इसके अलावा तिरंगा, महासंग्राम और पूछ वाली पतंग भी काफी मशहूर हैं। लाल कुआं स्थित दुकानदार नरेंद्र ढोलकिया का कहना है कि मोदी और राहुल गांधी की एक साथ तस्वीर वाली पतंग की भी खासी मांग है। इस पर महासंग्राम लिखा हुआ है। खास स्लोगन वाली पतंगें भी खूब बिक रही हैं। इस पर नई उम्मीद, नई सोच नई उड़ान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन लिखे हैं। इसी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत आई लव माई इंडिया, मोदी है तो मुमकिन है जैसे स्लोगन वाली पतंग भी आकर्षित कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल कुआं बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंग की जबरदस्त धूम है। इसका कारण अनुच्छेद 370 हटाने के बाद मिली चर्चा को माना जा रहा है। बाजार में मोदी के चित्र वाली पतंग की कीमत 5 से 100 रुपये तक है। खास बात यह है कि यह पतंग बच्चों को भी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed