{"_id":"f19e844ccae760e28863dba9a14b8898","slug":"collapse-toilet-two-children-feared-to-be-buried-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की इमारत ढही, दो बच्चों के दबे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की इमारत ढही, दो बच्चों के दबे होने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार शाम सार्वजनिक शौचालय की दो मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस व बचाव दल को दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय शौचालय की इमारत में चार-पांच बच्चे खेल रहे थे। देर रात तक बचाव दल ने मलबे से जख्मी हालत में दो बच्चों को निकालकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करा दिया था। देर रात तक दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन और पुलिस बचाव कार्य में लगे थे।
विज्ञापन
हादसा बुधवार शाम करीब 6 बजे डी-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसकी इमारत काफी जर्जर हालत में थी। क्रेन व जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दो बच्चों को मलबे से निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे में दो या तीन बच्चों के दबे होने की आशंका है। देर रात तक उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन