फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave intensifies in Delhi, with rain and strong winds expected over the weekend.

Delhi NCR News: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, वीकेंड पर बारिश, तेज हवा के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में असर दिखाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमालय में बन रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। जल्द ही फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में असर दिखाएगा। इससे तीन दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत कोहरे व धुंध के बीच हुई। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन, इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली और वह अलाव का सहारा लेते दिखे। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 17.9 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 76 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 10.1, आया नगर में व लोधी रोड में 10.4 और पालम में 9.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन होंगे और ठंडे
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के बाद फिर 5-7 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले 24 घंटे में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है, फिर अगले दिन कुछ नीचे और उसके बाद सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहने की संभावना है। 31 जनवरी की सुबह कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हल्की से बहुत हल्की बारिश, गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के साथ चलने का अनुमान है। अगले 7 दिनों तक आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा, सिवाय 4 फरवरी के जब आंशिक रूप से धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन गरज के साथ बारिश होने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच और न्यूनतम 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

सोमवार को भी बूंदाबांदी की आशंका

मौसम विभाग ने सोमवार को भी बूंदाबांदी की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को भी तापमान में किसी बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article