फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave in Delhi due to snowfall in the mountains, hope for relief today

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में शीतलहर, सुबह-शाम ठिठुरन, आज राहत की उम्मीद

Wed, 25 Nov 2020 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Nov 2020 05:36 AM IST
विज्ञापन
Cold wave in Delhi due to snowfall in the mountains, hope for relief today
सर्द हुआ मौसम... - फोटो : amar ujala

उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। यही वजह है कि अब सुबह और शाम को ठिठुरन का अधिक अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में हवा में आर्र्दता का अधिकतम स्तर 94 फीसदी और न्यूनतम 44 फीसदी दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन भर सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी चलती रही। इस वजह से दिन में भी लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं, शाम के समय ठिठुरन और बढ़ गई।
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार, इन दोनों हवा का रुख उत्तर-पश्चिम की बजाय पूर्व दिशा की ओर हो गया है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। इससे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चलेगा। इस वजह से आगामी 2 दिन के भीतर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 2 दिन बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में सबसे कम 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस और पालम में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से दिल्ली में इस समय नवंबर में ही दिसंबर की सर्दी का अहसास हो रहा है। यही वजह है कि पिछले दिनों दिल्ली में सर्दी का 17 साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। इससे पहले वर्ष 2003 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed