फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cold wave continues in Delhi for third consecutive day

Delhi Cold Wave: लगातार तीसरे दिन चला शीत लहर का दौर, आज छाएगा घने से घना कोहरा, पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jan 2025 12:00 AM IST
सार

बुधवार को हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से लेकर 97 फीसदी रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन
Cold wave continues in Delhi for third consecutive day
सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर का दौर चला। ऐसे में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, कई इलाकों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। उधर, पालम एयरपोर्ट में सुबह छह बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग में दृश्यता 700 मीटर रही। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज घने से घना कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर धुंध व मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही, कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेला में 6 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
बुधवार को हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से लेकर 97 फीसदी रहा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। नरेला इलाके में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम व पूसा में 7, रिज में 7.2 व  लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

विज्ञापन

यह होती है शीत लहर
- मैदानी क्षेत्रों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व इससे नीचे होने के साथ सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस कम होता है तो शीत लहर होती है। वहीं, सामान्य से 6.5 या इससे कम होने पर गंभीर स्तर की ठंड रहती है।

- अगर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे चला जाता है तो इसे भी शीत लहर माना जाता है। वहीं, 2 डिग्री सेल्सियस पर गंभीर स्तर की शीत लहर होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जाने पर शीत लहर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed