फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cold knock in delhi-ncr Temperature will fall from rain

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की दस्तक, बारिश से गिरेगा तापमान

Sun, 11 Nov 2018 06:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Nov 2018 06:49 AM IST
विज्ञापन
cold knock in delhi-ncr Temperature will fall from rain
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन व रात के तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। अगले सप्ताह  ठंड और बढ़ने का अनुमान है। 11 नवंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। 
विज्ञापन


इस कारण से 12 नवंबर से समीपवर्ती मैदानी इलाके प्रभावित होंगे। विक्षोभ के चलते 13 व 14 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस कारण से न केवल तापमान में गिरावट होगी बल्कि कोहरा भी बढ़ेगा।   
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज हुआ था। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 1 डिग्री गिरावट के साथ 28.3 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.6 दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जबकि 13 व 14 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed