{"_id":"5c5e9f53bdec227378302ba0","slug":"cold-is-on-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सर्दी का दौर जारी, पढ़ लें मौसम विभाग की ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सर्दी का दौर जारी, पढ़ लें मौसम विभाग की ये जानकारी
Sat, 09 Feb 2019 05:12 PM IST
शाहरुख खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 Feb 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
cold delhi
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शनिवार की सुबह सर्द मौसम बना रहा और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने और रविवार की सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया है।
विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।