फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coffee on demand in shatabdi, open coffee shop on the space of toilet

शताब्दी में कॉफी ऑन डिमांड, हर घंटे चाय और कॉफी का मजा

Sun, 22 Nov 2015 07:56 PM IST
Updated Sun, 22 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
coffee on demand in shatabdi, open coffee shop on the space of toilet

रेलवे ने ट्रेनों में कॉफी ऑन डिमांड देने की कवायद शुरू की है। अगर आप सफर के दौरान हर घंटे चाय या कॉफी की चुस्की लेना चाहते हैं तो आप ट्रेन के भीतर ही बने कॉफी शॉप से ले सकते है।

विज्ञापन


इस तरह का पहला प्रयोग कालका शताब्दी ट्रेन में जल्द होने जा रहा है। प्रयोग सफल रहा तो दिल्ली से चलने वाली अन्य शताब्दी ट्रेनों में भी इसकी सुविधा होगी।

विज्ञापन


ठंड के दिनों में सफर के दौरान अब शताब्दी ट्रेनों में मशीन की कॉफी मिलेगी। अभी तक इस ट्रेन में खाने की सुविधा तो थी, लेकिन ऑन डिमांड चाय या कॉफी की सुविधा नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी पैंट्री की तरह होगी शॉप

coffee on demand in shatabdi, open coffee shop on the space of toilet

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शताब्दी ट्रेन के एक तरफ के शौचालय को बंद कर यहीं कॉफी शॉप खोला जाएगा। छोटी पैंट्री के तरह के इस शॉप के काउंटर पर आप जब चाहें भुगतान कर कॉफी या चाय ले सकेंगे।


इस कॉफी शॉप पर स्नैक्स भी दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कालका शताब्दी ट्रेन के एक कोच के शौचालय की जगह कॉफी शॉप तैयार भी कर लिया गया है।

कालका शताब्दी में अगर यह प्रयोग सफर रहा तो दिल्ली से चलने वाली लखनऊ शताब्दी, अमृतसर शताब्दी, कानपुर, शताब्दी, कालका शताब्दी, अजमेर, भोपाल और देहरादून शताब्दी में इस सुविधा को उपलब्ध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed