{"_id":"6a92dc3775cd198a3e02586e","slug":"cng-price-hiked-by-389-in-delhi-now-costs-8698-per-kg-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-421-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपये महंगी, 86.98 रुपये किलो हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपये महंगी, 86.98 रुपये किलो हुई
विज्ञापन
-ऑटो-कैब चालकों की बढ़ी परेशानी, इस साल हो चुकी है 10 रुपये की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में सीएनजी के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार सुबह छह बजे से सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी 83.09 रुपये से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ऑटो, कैब व अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों पर पड़ेगा।
आईजीएल ने कीमत बढ़ाने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट एलएनजी की बढ़ती लागत को बताया है। पश्चिम एशिया में संकट के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एलएनजी कार्गो की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे एशियाई जेकेएम एलएनजी बेंचमार्क करीब 113 प्रतिशत बढ़ा है।
पूर्वी दिल्ली के ऑटो चालक सुदेश ने कहा कि सीएनजी भरवाने के लिए लंबी लाइन लगती है और बार-बार कीमत बढ़ने से रोज का खर्च बढ़ गया है। किराया बढ़ाने पर ग्राहक बहस करते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। कैब चालक उत्सव ने कहा कि पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी को सस्ता मानकर लोग सीएनजी वाहन खरीदते हैं, लेकिन लगातार बढ़ोतरी से फायदा कम होता जा रहा है।
विज्ञापन
सीएनजी के दाम बढ़ने का सिलसिला
मई 2026 में चार बार (15, 17, 23 व 26 मई) कुल 6 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी हुई। अगस्त में 3.89 रुपये की बढ़ोतरी के साथ साल की शुरुआत (77.09) से अब तक करीब 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है।