{"_id":"64546623376b43cc0a0c9c71","slug":"cmd-of-shakti-bhog-arrested-on-charges-of-fraud-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 10 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चेक बाउंस, धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग के सीएमडी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 10 करोड़ रुपये के पोस्ट डेटेड चेक बाउंस, धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग के सीएमडी गिरफ्तार
Fri, 05 May 2023 07:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 May 2023 07:43 AM IST
सार
आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार रात को कंपनी के सीएमडी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीएमडी केवल कृष्ण कुमार से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के आरोप में शक्ति भोग फूड लिमिटेड के सीएमडी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सीएमडी केवल कृष्ण कुमार और कंपनी के बाकी निदेशकों ने कच्चा माल खरीदने के लिए निजी कंपनी को 10 करोड़ के पोस्ट डेटेड चेक जारी कर दिए। लेकिन कंपनी के खाते में पैसे थे और खाते को ब्लॉक भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि निजी कंपनी ने जब बैंक में चेक डाले तो इसका खुलासा हुआ। सभी चेक बाउंस हो गए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने बृहस्पतिवार रात को कंपनी के सीएमडी को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीएमडी केवल कृष्ण कुमार से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के खातों की पड़ताल की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन