फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CMD and Director of Bike Boat arrested for cheating Rs 42000 Crore

42000 करोड़ की ठगी में बाइक बोट के सीएमडी और निदेशक गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ

Sat, 12 Sep 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली       
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली        Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
CMD and Director of Bike Boat arrested for cheating Rs 42000 Crore
संजय भाटी और राजेश भारद्वाज... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बाइक बोट कंपनी के सीएमडी संजय भाटी और निदेशक राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पहले से ही गौतमबुद्ध नगर स्थित लुकसर जेल में बंद थे। दोनों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज करा सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप लगाया था। आरोप है कि मामले में देशभर के हजारों लोगों से करीब 42 हजार करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। ईओडब्ल्यू दोनों से दिल्ली में दर्ज मामलों की पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के ज्वाइंट सीपी डॉ. ओपी मिश्रा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी की शिकायतें मिलीं थी। आरोप है कि कंपनी ने 62 हजार रुपये बाइक के लिए निवेश करने पर एक साल तक 9500 रुपये प्रति माह लौटाने का का झांसा दिया था। स्कीम में बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई निवेश कर दी थी। 
विज्ञापन


ज्वाइंट सीपी के मुताबिक कंपनी ने जनवरी 2019 में 1.24 लाख रुपये देकर ई-बाइक स्कीम शुरू की थी। इसके तहत एक साल तक हर माह 17 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया था। निवेशकों को ई-बाइक से बंधी बधाई रेंटल की कमाई का भी भरोसा दिया गया था। कंपनी ने 17 से लेकर 62 हजार तक की निवेश स्कीम बताकर लोगों से ठगी की थी। शुरुआत में कई लोगों को कंपनी की ओर से पैसा भी दिया गया था। लेकिन बाद में आरोपी निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के 8000 लोगों से 250 करोड़ की ठगी
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि बाइक बोट कंपनी ने दिल्ली में करीब 8000 लोगों से लगभग 250 करोड़ रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने कंपनी के आडीबीआई बैंक यमुना विहार, आईसीआईसीआई बैंक पल्लवपुरम मेरठ, खुर्जा और नोएडा के नोबल को-ऑपरेटिव बैंक नोएडा के खाते खंगाले थे । कंपनी की हजारों करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की पहचान की गई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। ईडी लखनऊ जोनल ऑफिस भी इस मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed