{"_id":"61e52c0d290c826eca7802e9","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-santosh-hospital-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे संतोष हॉस्पिटल, कहा- यूपी में पूरी तरह से नियंत्रण में है कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे संतोष हॉस्पिटल, कहा- यूपी में पूरी तरह से नियंत्रण में है कोरोना
Mon, 17 Jan 2022 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी कोविंड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कोरोना से जंग में तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद के संतोष हॉस्पिटल पहुंचे हैं। मीडिया को बाहर ही रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी कोविंड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कोरोना से जंग में तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने सबको वैक्सीन उपलब्ध कराई है। जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है, वो कोरोना से जंग में योद्धा हैं। जिन्होंने किन्हीं कारणों से वैक्सीन नहीं लगवाई है, तुरंत लगवा लें। दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट देखने को मिला था। भारत सरकार ने स्पेशल ट्रेन के जरिए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया था। इसके साथ ही ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में 12 ऑक्सीजन प्लांट
सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में 12 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 11 चालू हैं। तीसरी लहर में जीतने के लिए सावधानी और सतर्कता जरूरी है। प्रदेश में 72 हजार निगरानी समितियां सक्रिय हैं।
विज्ञापन