फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath convoy welcomed at

जोरदार स्वागत के बीच अचानक रोका सीएम योगी का काफिला, ये थी वजह

Sat, 25 May 2019 10:00 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 25 May 2019 10:00 PM IST
सार

- हिंडन एयरबेस के बाहर जुटे थे भाजपाई, गाड़ी के आगे पहुंचे समर्थक
- फूल और पुष्पवर्षा से किया स्वागत, सेल्फी लेने की मच रही होड़, जय श्रीराम के लगे नारे
- हिंडन एयरबेस से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली जा रहे थे सीएम

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath convoy welcomed at
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन एयरबेस के बाहर हिंडन गोल चक्कर पर शनिवार को भाजपाइयों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का फूल और पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और  मोदी व योगी जिंदाबाद के नारे लगे। सीएम ने कार से निकलकर सभी समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थक कार के आगे आ गए और कार को आगे नहीं बढ़ने दिया। काफी मशक्कत के बाद सीएम का आधा काफिला रांग साइड से होते हुए एलिवेटेड रोड से दिल्ली रवाना हुआ। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा की हुई जीत के बाद से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को दिल्ली जाना था। राज्ससभा सांसद अनिल अग्रवाल, मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजित पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, मेयर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हिंडन गोल चक्कर कट पर पहुंचे। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से ही समर्थक मौके पर जुटने लगे।
विज्ञापन


सीएम का काफिला करीब 12 बजे हिंडन एयरबेस से बाहर निकला। सीएम के समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सीएम योगी अपनी कार से बाहर निकले और विक्ट्री का साइन दिखाते हुए समर्थकों का फूल ले कर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का घेरा तोड़ सीएम की गाड़ी के आगे आए समर्थक
सीएम के आगमन से पूर्व भाजपा के पदाधिकारी और समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और रस्सा लगाकर घेरे में कर रखा था। जिससे वह काफिले के सामने न आए। सीएम के आते ही लोग तेजी से घेरा तोड़ते हुए सीएम की ओर पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों और सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने काफी हटाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक नहीं हटे। सीएम की कार के आगे समर्थक आ गए और मोबाइल से सेल्फी लेने लगे। 

डटे रहे समर्थक, रांग साइड से गुजरा सीएम का काफिला

समर्थक सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित थे। सभी एक साथ गोलचक्कर के पास बीच रोड पर आ गए और सीएम की कार को घेर लिया। इस दौरान काफिले की तीन गाड़ियां करहेड़ा की ओर बढ़ गई। सीएम के चालक को जगह नहीं मिली तो वह हिंडन एयरबेस चौकी के सामने से रांग साइड से काफिले को लेकर करहेड़ा होते हुए निकला। पुलिसकर्मियों के हटाने से भी समर्थक नहीं हटे। 

एसपी सिटी ने एसएचओ साहिबाबाद की लगाई फटकार
सीएम का काफिला गुजरने से पहले एसपी सिटी श्लोक कुमार खुद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। जाम न लगे इसके लिए वह खुद ही यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। साथ ही उन्होंने समर्थकों से अनुरोध कर काफिले के बीच में न आने की अपील करते हुए रस्से के पीछे रहने को कहा। सुरक्षा को देखते हुए तीन सीओ डॉ. राकेश मिश्रा, अपर्णा गौतम और धर्मेंद्र चौहान की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान साहिबाबाद थाने का पुलिसकर्मी नहीं दिखने पर एसपी सिटी ने एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह से सुरक्षाकर्मियों की लिस्ट मांगी और जमकर फटकार लगाई। 

काफिला गुजरने के दौरान रोका यातायात, लगा जाम

सीएम योगी का काफिला हिंडन एयरबेस, करहेड़ा से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुआ। सीएम का काफिला गुजरने के दौरान सभी कट को बंद कर दिया गया। इस दौरान यातायात रोक दिया गया। सुबह का समय होने के कारण वजीराबाद रोड, मोहननगर चौराहा, करहेड़ा पर जाम लग गया। सीएम का काफिला गुजरने के बाद यातायात खोला गया। जाम के दौरान मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी फंसी रहीं। 

शनिवार सुबह दस बजे से ही लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मोहननगर से करहेड़ा की ओर आईटीएस कॉलेज के सामने कट बंद कर दिया गया। इस बीच पड़ने वाले सभी कटों पर पुलिसबल तैनात किया गया था। करीब 12 बजे सीएम का काफिला करहेड़ा से राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली की ओर रवाना हुआ।

सीएम का काफिला गुजरने से 15 मिनट पहले रोक दिया गया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। मोहननगर से आने वाले वाहन, वजीराबाद से आने वाले वाहन और एलिवेटेड रोड से आने वाले वाहनों को पूरी तरह से रोक दिया। इस दौरान जाम लग गया। सीएम का काफिला गुजरने के पांच मिनट बाद यातायात खोला गया।

मोहननगर पर बढ़ा दबाव, लगा जाम

वजीराबाद रोड पर हिंडन एयरबेस के पास यातायात रोकने के कारण भारी वाहनों को मोहननगर की ओर से डायवर्ट किया गया था। मोहननगर जीटी रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहन चालकों को करीब दो घंटे जाम से जूझना पड़ा। मोहननगर मंदिर पर यू-टर्न पर मुड़ने वाले वाहनों की वजह से भी रफ्तार थमी रही। दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान यहां कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। 

टाइम लाइन
8:00 बजे सुबह पुलिसकर्मियों को किया तैनात
10:00 बजे  से आने लगे समर्थक
10:30 बजे भाजपा के पदाधिकारी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे
11:00 बजे भारी भीड़ एयरबेस के पास जुटी, पुलिस ने की बैरिकेडिंड
11:15 बजे डीएम रितु माहेश्वरी औरभ डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने किया निरीक्षण
11:45 बजे रोका गया यातायात 
12:00 बजे पहुंचा सीएम का काफिला, समर्थकों ने किया स्वागत
12:05 बजे सीएम का काफिला दिल्ली रवाना
12:10 बजे छोड़ा गया ट्रैफिक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed