फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM warning on the power cuts

बिजली कंपनियों को केजरीवाल का अल्टीमेटम, एक हफ्ते में सुधर जाओ वरना लाइसेंस रद्द होगा

Wed, 25 May 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
CM warning on the power cuts
अरविंद केजरीवाल
बिजली कटौती पर विपक्षी दलों की ओर से हो रही राजनीति की वजह से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली वितरण कंपनियों और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


बैठक में डिस्कॉम्स को स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की गई कि यदि स्थिति में सुधार नहीं  हुआ तो लाइसेंस रद्द करने का विकल्प भी मौजूद है। सरकार ने सिस्टम को सुधारने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। 
विज्ञापन


बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने डिस्कॉम्स के अधिकारियों से कहा है कि बिजली कंपनी की गलती का खामियाजा आम उपभोक्ता क्यों भुगते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CM warning on the power cuts
आशुतोष के साथ केजरीवाल - फोटो : जी पाॅल
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिजली कंपनी निवेश पर 16 फीसदी का लाभ कमा रही है जो किसी भी व्यवसाय में सबसे ज्यादा है। जैन ने कहा कि सिर्फ लोकल फॉल्ट की वजह से ही बिजली कटौती हो रही है।

डिस्कॉम्स ने पिछले 14 वर्षो में मरम्मत और रखरखाव का सही तरीके से काम नहीं किया। जैन ने कहा कि बिना सूचना के एक घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं को मिलने वाले जुर्माने के प्रावधान पर एक सप्ताह के अंदर दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग फैसला सुना देगी। 

आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के पहले ही बिजली और पानी को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed