‘कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं': AAP विधायक के वायरल वीडियो पर बोलीं CM रेखा, सदस्यता रद्द करने की मांग
Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने सदन में कहा कि कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं।
विस्तार
दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में किराड़ी से आप विधायक अनिल झा वत्स के वायरल वीडियो पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने विधायक के पहनावे और आचरण को बेहद शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की।
विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाई हाथ जुड़वा लो। महिलाएं काम के सिलसिले में आ रही हैं। कम से कम कपड़े पहनकर तो बैठें। उन्होंने कहा कि महिलाएं लाइन लगाने के लिए आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक की रील देखने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कहो तो साइन बंद करा दें तुम्हारे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के हजारों करोड़ों रुपये लूट लिए गए हैं। विधानसभा में आप गंदे इशारे करते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक के इस पहनावे और आचरण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे अत्यंत शर्मनाक करार दिया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि जब महिलाएं काम के सिलसिले में आपके पास आ रही हैं। आपको मर्यादा में रहते हुए ठीक से कपड़े पहनने चाहिए।
सदस्यता रद्द करने की मांग
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में अनिल झा वत्स की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधायक का आचरण विधानसभा की गरिमा के खिलाफ है। यह दिल्ली की जनता के लिए भी अपमानजनक है। उन्होंने अध्यक्ष से इस मामले पर कार्रवाई का आग्रह किया। विधानसभा में दिल्ली लक्ष्मी योजना पर चर्चा के दौरान बयान दिया।