फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha wishes people of state a Happy Diwali

Delhi: सीएम रेखा ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, कहा- इस साल दिल्ली के लिए दीपावली अभूतपूर्व

Mon, 20 Oct 2025 11:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Oct 2025 11:39 AM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे। आपके घर-आंगन में आनंद, स्नेह और सौभाग्य का स्थायी निवास हो।

विज्ञापन
CM Rekha wishes people of state a Happy Diwali
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर हुए दीपोत्सव को नए भारत की संकल्प शक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताया। लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और रिद्धि-सिद्धि की अमर धारा प्रवाहित करे। आपके घर-आंगन में आनंद, स्नेह और सौभाग्य का स्थायी निवास हो।

विज्ञापन


सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रकाश सदा उज्जवल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष की दीपावली दिल्ली के लिए अभूतपूर्व
इस वर्ष की दीपावली दिल्ली के लिए अभूतपूर्व है। जहां एक ओर पर्यावरण अनुकूल 'ग्रीन पटाखों' के साथ उल्लास मनाने की अनुमति है, वहीं दूसरी ओर आजादी के बाद पहली बार कर्तव्य पथ पर भव्य 'दिव्य दीपोत्सव' का आयोजन हुआ। लाखों दीयों की श्रृंखला से जगमगाया कर्तव्य पथ, आस्था और आधुनिकता के संगम का प्रतीक बना है।'

सीएम रेखा ने कहा, प्रत्येक दिन मंगलमय हो, हर प्रयत्न सफल हो और जीवन में सदा शांति, प्रेम और प्रगति का संचार होता रहे। मां लक्ष्मी की कृपा, प्रभु श्रीराम और माता सीता का आशीष आप सबके जीवन को आलोकित करता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed