{"_id":"69c0c696a585c57ef00d55f2","slug":"cm-rekha-gupta-unveiled-the-statue-of-bhagat-singh-on-shaheed-diwas-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शहीद दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने भगत सिंह की मूर्ति का किया अनावरण, कहा- उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शहीद दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने भगत सिंह की मूर्ति का किया अनावरण, कहा- उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा
Mon, 23 Mar 2026 10:20 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया
- फोटो : ANI
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य मंत्री भी शामिल रहे।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत की याद दिलाता है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। यह वह जगह है जहां असेंबली में बम फेंके जाने के बाद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव पर कोर्ट का ट्रायल हुआ था। मैं अपने शहीदों को नमन करती हूं। उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।'
विज्ञापन
दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा, 'यह वह कॉरिडोर है जहां कभी 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा गूंजता था और जहां भगत सिंह पर केस चला था। श्रद्धांजलि के तौर पर शहीद भगत सिंह की एक मूर्ति लगाई गई है, जिससे लोगों, खासकर युवाओं को उनके जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इस पहल को मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा ने लीड किया था।'
विज्ञापन