फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta sent invitation to women for Teej festival

Delhi NCR News: सीएम रेखा गुप्ता ने तीज महोत्सव के लिए महिलाओं को भेजा न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
25 से 27 जुलाई तक दिल्ली हाट में मुफ्त प्रवेश, 100 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे
विज्ञापन

मेहंदी, रंगोली, क्विज और बच्चों के लिए खास किड्स जोन बनाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीज महोत्सव के लिए महिलाओं को स्नेह निमंत्रण भेजा है। 25 से 27 जुलाई तक दिल्ली हाट पीतमपुरा में तीज महोत्सव 2025 का आयोजन होगा। इसमें सभी को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 25 जुलाई की शाम को इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन करेंगी। यह आयोजन महिलाओं की रचनात्मकता, संस्कृति और सामुदायिक एकता को समर्पित होगा।
पर्यटन व कला मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को सचिवालय में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। महिला उद्यमियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने इसे और आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिए। कपिल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीज महोत्सव परंपरा और नारी शक्ति का अनोखा संगम होगा। हम इसे आधुनिक तकनीक और लोगों की भागीदारी के साथ नया रूप दे रहे हैं। महोत्सव में प्रवेश मुफ्त रहेगा जिसमें 100 से ज्यादा स्टॉल होंगे, 80 हस्तशिल्प, हथकरघा और 25 देशभर के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए स्टाल होंगे। मेहंदी, रंगोली और बिंदी सजावट जैसी प्रतियोगिताएं महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देंगी।
विज्ञापन


खास किड्स जोन में स्टोरी टेलिंग
बच्चों के लिए खास किड्स जोन में स्टोरी टेलिंग, मैजिक शो और मजेदार गतिविधियां होंगी। तीज क्विज और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में पहला पुरस्कार 3,000 रुपये, दूसरा 2,000 रुपये और तीसरा 1,500 रुपये होगा। कपिल मिश्रा ने कहा कि यह उत्सव दिल्ली को सांस्कृतिक और पारिवारिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान देगा। सभी दिल्लीवासियों को इस रंगारंग आयोजन में शामिल होने का न्योता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed