फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta said that the Central Government's support was received for Delhi's development

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- दिल्ली के विकास के लिए हर क्षेत्र में केंद्र का साथ मिला; पीएम का आभार जताया

Wed, 14 Oct 2026 10:20 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 14 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार का साथ मिला। हर क्षेत्र में केंद्र सरकार का साथ मिला है। केंद्र सरकार की मदद से कई योजनाएं सफल हुई हैं। 

विज्ञापन
CM Rekha Gupta said that the Central Government's support was received for Delhi's development
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/Rekhagupta

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। देश के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सेवा के 25 साल पूरे होने पर दिल्ली की सरकार की ओर से उनके प्रति गहरा आभार जताया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र में केंद्र सरकार का साथ मिला है और उनकी मदद से कई योजनाएं सफल हुई हैं। वहीं, सीएम ने इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। 

विज्ञापन


सीएम रेखा ने कहा, 'कल दिल्ली कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-सेवा और राष्ट्र-सेवा के 25 साल पूरे होने पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। पूरी कैबिनेट ने उन्हें बधाई दी और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, देश की प्रगति को आगे बढ़ाने और राज्यों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बिना रुके या थके लगातार काम करने के उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली को भी हमेशा अपनी प्राथमिकताओं में रखा है और जब भी जरूरत पड़ी है, शहर की मदद के लिए आगे आए हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'कैबिनेट ने उन्हें बधाई देने और अपनी सराहना व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया। दिल्ली को लगातार प्रधानमंत्री की योजनाओं का लाभ मिला है। उनके कार्यकाल के पहले दिन से लेकर आज तक, प्रधानमंत्री की ओर से दिल्ली को दी जाने वाली मदद में कभी कोई कमी नहीं आई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री की सभी योजनाएं दिल्ली को मिलती रहीं। पहले दिन से जब से उनका कार्यकाल शुरू हुआ, तब से लेकर आज तक उनकी योजनाओं का लाभ दिल्ली वासियों को मिलने में कोई कमी नहीं रही। हर योजना का लाभ सीधे तौर पर दिल्ली को मिला है। यदि कोई कमी रही तो वो पिछली सरकारों में रही। पिछली सरकारें कतई नहीं चाहती थीं कि जिस योजना में 'प्रधानमंत्री' शब्द जुड़ा है, उसे वे अपनाएं। परंतु 2025 फरवरी में जब हमारी सरकार आई तो हमने केंद्र की पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सारी योजनाओं का सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिले, इस ओर काम किया। पहले ही दिन हमने 'आयुष्मान भारत योजना' को अपनाया, जो पूरे देश में चल रही थी। केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर मिला, हमने राज्य सरकार की ओर से भी उसमें 5 लाख रुपये जोड़े। मुझे खुशी है कि अब तक 9 लाख लोग आयुष्मान योजना के तहत अपना नामांकन करवा चुके हैं और लगभग 65 हजार दावे (क्लेम) हम अब तक दे चुके हैं। ऐसे ही 'व्यय वंदना योजना' है, जिसमें हमें सीधे तौर पर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री का सहयोग मिलता है। ऐसे ही केंद्र की 'जन औषधी योजना' है। हमारी सरकार आने के बाद हमने जन-जन तक प्रधानमंत्री की हर सौगात को पहुंचाया। आज लगभग 425 आरोग्य मंदिर दिल्ली में बन चुके हैं। हमारा लक्ष्य है कि लगभग 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हम खोलने वाले हैं। मैं जरूर प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करूंगी जिसका लाभ पिछली सरकार ने लेना नहीं चाहा। मुझे खुशी है कि आज दिल्ली सरकार हर दिल्लीवासी को आवास मिले, इस ओर काम कर रही है।'


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सीएम का हमला
इंडिया गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'ये बहुत अचंभे की बात है क्योंकि देश में पहली बार एसआईआर नहीं हो रहा है। समय-समय पर देश में अनेकों बार एसआईआर होता रहा है। इसे चुनाव आयोग ही करवाता रहा है। तब ये आवाजें क्यों नहीं आईं? आज क्यों ये आवाजें आ रही हैं? दिल्ली में आखिरी बार एसआईआर 2002 में हुआ। केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी लेकिन क्या 2015 के बाद दिल्ली राज्य में कांग्रेस की एक भी सीट आ पाई? क्या एसआईआर इसकी वजह था? जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को नकार दिया है और यही इन पार्टियों की तकलीफ है। आम आदमी पार्टी से भी पूछना चाहती हूं कि एसआईआर के बाद जब आपकी सरकार आई तो सब ठीक था लेकिन जब दिल्ली के लोगों ने आपको नकार दिया तो आपको धरना-प्रदर्शन याद आ रहा है। आपका ध्यान पंजाब पर क्यों नहीं है? पंजाब में कल भी हत्या हुई है। वहां ड्रग्स के रैकेट काम कर रहे हैं। आम जनता आवाज नहीं उठा सकती। कांग्रेस की तो नीति है ही कि देश में कुछ भी हो तो उनका हो। इसी तकलीफ के कारण से वे देश को तंग कर रहे हैं, जनता को गुमराह कर रहे हैं और पूरे देश को अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए परेशान कर रहे हैं। आज दिल्ली को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, व्यापारी और जनता तंग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed