Delhi: पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने किया अटल कैंटीन का उद्घाटन, पांच रूपये में मिलेगा भोजन
दिल्ली में जरूरतमंदों को सस्ता, साफ और भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। आज दिल्ली के पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इसमें मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे पहले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन की शुरुआत हुई थी। सरकार का साफ संदेश है कि दिल्ली में कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए।
उधर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली के शेख सराय स्थित जगदंबा कैंप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार और अभिनंदन करती हूं जिन्होंने ये पुन: दिखा दिया की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। अटल कैंटीन का वादा हमारे चुनावी घोषणापत्र में था जिसे मुख्यमंत्री ने मात्र 10 महीनों में ग्राउंड पर चरितार्थ करके दिखाया और ये वादा उन्होंने पूरा किया।'Delhi: CM Rekha Gupta inaugurated the Atal Canteen in Pitampura, Delhi.
— ANI (@ANI) December 27, 2025
Video Source: CMO pic.twitter.com/1aqw6bPa5R