फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta inaugurated new DEVI buses and Narela A-9 terminal

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने 100 DEVI बसों को सड़कों पर उतारा, नरेला A-9 टर्मिनल का लोकार्पण किया

Fri, 27 Jun 2025 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Jun 2025 11:39 AM IST
विज्ञापन
CM Rekha Gupta inaugurated new DEVI buses and Narela A-9 terminal
सीएम रेखा गुप्ता ने 150 DEVI बसों को सड़कों पर उतारा - फोटो : X/@gupta_rekha

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नरेला के सेक्टर ए-9 स्थित नवनिर्मित डीटीसी बस टर्मिनल का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 100 देवी बसों को हरी झंडी भी दिखाई। करीब 2.63 करोड़ की लागत से 90 दिनों में बना टर्मिनल 9 प्रमुख रूटों पर 75 बसों का संचालन सुनिश्चित करेगा, जिनमें से अधिकांश ई-बसें होंगी। कुछ नई देवी बसों का संचालन महिला चालकों ने किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री पंकज सिंह भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज हमने नरेला बस डिपो का उद्घाटन किया है और देवी इलेक्ट्रिक बसों को भी समर्पित किया है, 9 रूटों पर बसें चलेंगी। इन्हें बेहतरीन सुविधाओं से लैस किया गया है। ये डिपो सिर्फ तीन महीने में बनकर तैयार हुआ है। हमारी कोशिश है कि दिल्ली की सरकारी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को इलेक्ट्रिक मोड पर लाया जाए, ट्रांसपोर्ट व्यवस्था अपडेट हो और जनता को कोई परेशानी न हो। धीरे-धीरे हम व्यवस्था को पटरी पर ला रहे हैं। दिल्ली रंग-बिरंगी है, कई रंगों का इस्तेमाल होना चाहिए, इसलिए प्रयोग के तौर पर हरे और नारंगी रंग की बसें शुरू की गई हैं, आज से रथ यात्रा शुरू हो रही है, ये रंग भगवान जगन्नाथ को समर्पित हैं।"
विज्ञापन


इस दौरान पंकज सिंह ने कहा, 'आज बेहद खुशी और गर्व का दिन है। आज हम नरेला के 4,000 वर्ग मीटर एरिया में बने डीटीसी टर्मिनल के लोकार्पण के साथ डीटीसी DEVI के बेड़े में नई बसों को जोड़ रहे हैं। नरेला बस टर्मिनल का लोकार्पण और DEVI बसों की सौगात आने वाले समय में दिल्ली में परिवहन में एक नई दिशा प्रदान करेगी। डीटीसी टर्मिनल में बस ड्राइवरों और कर्मचारियों के लिए सुविधा उपलब्ध हैं। इसके संचालन के लिए 34 मीटर के दो नए शेड बनाए गए हैं, चार्जिंग पॉइंट्स स्टेशन, पार्किंग, कैंटीन, सुलभ शौचालय, स्वच्छ पानी है। दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को अनुकूल बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed