फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta did yoga on the banks of Yamuna, said- cruises will start running in Delhi soon

International Yoga Day : सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना तट पर किया योग, कहा- दिल्ली में जल्द चलेंगे क्रूज

Sun, 22 Jun 2025 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 02:22 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि यमुना तट पर योग करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि यमुना उन्हें उनके कर्तव्यों की याद दिलाती है।

विज्ञापन
CM Rekha Gupta did yoga on the banks of Yamuna, said- cruises will start running in Delhi soon
नई दिल्ली के सोनिया विहार यमुना घाट पर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक योग सत्र में भाग लेती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को यमुना किनारे सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हजारों लोगों के साथ योग किया और निर्मल यमुना के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि यमुना तट पर योग करने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि यमुना उन्हें उनके कर्तव्यों की याद दिलाती है। सोनिया विहार में जैसे स्वच्छ व शांत यमुना बह रही है, वैसी ही जल से भरपूर व प्रदूषण मुक्त यमुना पूरी दिल्ली में बहे, ये उनकी सरकार का लक्ष्य है। जल्द ही यमुना में क्रूज चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


इधर, ‘योग विद यमुना’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, सांसद मनोज तिवारी, विधानaभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, मुख्य सचिव धर्मेंद्र सहित अनेक अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्कूलों के बच्चे, स्थानीय नागरिक और योग प्रशिक्षक शामिल हुए। यमुना तट और नौकाओं पर सवार होकर सभी ने योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने योग को दुनियाभर में प्रतिष्ठा दिलाने के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये मौका ऐतिहासिक है, जब वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार के नेतृत्व में पहली बार दिल्ली सरकार ने इतना भव्य आयोजन किया है, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। स्टेडियमों, आरोग्य मंदिर व अन्य स्थानों पर योग शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ राजधानी बनाना साझा जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को स्वस्थ राजधानी बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। योग एक दिन का उत्सव नहीं है। उन्होंने दिल्लीवासियों से योग को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यमुना तट पर युवाओं को नौकाओं पर योग करते देखकर इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि वन अर्थ, वन हेल्थ जैसी थीम हमें एक सूत्र में बांधती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में किया योग
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने छत्रसाल स्टेडियम में करीब 20000 योग साधकों के साथ योग किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 11 जगहों पर योग कार्यक्रम हुआ, लेकिन ये आयोजन सबसे बड़ा रहा। भारत की इस प्राचीन संस्कृति को 2014 में 177 देशों ने मान्यता दी। आज 177 देशों ने इसे अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में विश्व योग दिवस की शुरुआत की। वहां से यह सफर शुरू हुआ। अब कई देशों ने योग दिवस मनाना शुरू किया है।

वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक : प्रवेश वर्मा
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने त्यागराज स्टेडियम में सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। उन्होंने दुनियाभर में आयोजित इस उत्सव को वसुधैव कुटुंबकम की सजीव भावना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया में आज स्थापित हो गई है। पूरी दुनिया योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ रही है।

राजनीति का विषय नहीं, सेहत का मसला : सिरसा
पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने अशोक नगर हॉकी ग्राउंड में योग किया। उनके साथ सैकड़ों स्थानीय निवासियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया योग दिवस मना रही थी तो पिछली सरकार ने इसे सिर्फ इसलिए नजरअंदाज किया क्योंकि यह पीएम मोदी की पहल थी। उस सोच ने लोगों को हमारी साझा विरासत से दूर रखा। योग राजनीति का विषय नहीं, यह सेहत का मसला है।

नशा, अवसाद से होता है बचाव : इन्द्राज
समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बवाना स्टेडियम में सामूहिक योग किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है, बल्कि एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की भावना को भी मजबूत करता है। नियमित योग करने वाला व्यक्ति दवा और अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहता। योग ने भारतीयों को पूरी दुनिया में पहचान और रोजगार दिया है। योग व्यक्ति को संयमित, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है। इससे नशा, अवसाद और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाव होता है, इसलिए पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है।


योग आंतरिक जागरूकता को विकसित करता है : विजेंद्र
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने लोधी गार्डन में योग किया। यह आयोजन आयुष मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य, आत्मचिंतन और एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि योग ऋषियों का ऐसा अमूल्य उपहार है, जो स्वास्थ्य और संतुलित जीवन के माध्यम से मानवता को सशक्त करता है। ये अनुशासित जीवनशैली है, जिससे आंतरिक जागरूकता विकसित होती है और शरीर, मन व आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed