{"_id":"680753c009117290500343ba","slug":"cm-rekha-gupta-appealed-to-give-peace-to-mother-earth-by-switching-off-electricity-for-five-minutes-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थ डे: 'धरती मां को सांस लेने का दें मौका.. आज रात पांच मिनट के लिए बंद करें बिजली', CM रेखा गुप्ता की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थ डे: 'धरती मां को सांस लेने का दें मौका.. आज रात पांच मिनट के लिए बंद करें बिजली', CM रेखा गुप्ता की अपील
Tue, 22 Apr 2025 02:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:01 PM IST
सार
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अर्थ डे पर रात 8:00 से 8:05 बजे तक पांच मिनट बिजली बंद करने की अपील की, ताकि पर्यावरण को राहत मिले। इस पहल से पिछले साल 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी और इस साल भी दिल्लीवासी धरती मां के लिए यह छोटा कदम उठाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अर्थ डे के अवसर पर दिल्लीवासियों से रात 8:00 से 8:05 बजे तक पांच मिनट के लिए बिजली बंद करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह छोटा सा कदम धरती मां को सांस लेने का मौका देगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
विज्ञापन
सीएम ने इसे धरती मां के लिए एक उपहार बताया है। उन्होंने बड़े भावुक तरीके से अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा है कि तब हम रात को छत पर लेटते थे तो आसमान में तारे दिखते थे। आज बिजली है और लाइट भी है, लेकिन रात को आसमान से तारे गायब हैं। ऐसे में यह छोटा सा कदम पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में बड़ा योगदान दे सकता है। सभी नागरिकों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान किया गया है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी अर्थ डे पर अपने घरों, दफ्तरों, सार्वजनिक स्थानों की बिजली बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन
दिल्ली में पिछले साल बिजली की मांग 8656 मेगावाट थी, जो इस साल 9000 मेगावाट जाने का अनुमान है। पिछले साल अर्थ आवर के दौरान दिल्ली में 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी।
विज्ञापन