फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Omar Abdullah met Union Home Minister Amit Shah, positive discussions took place on many issues

गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम उमर अब्दुल्ला: उपराज्यपाल और सरकार के अधिकारों पर नियम तैयार, अधिसूचना जल्द

Tue, 11 Feb 2025 04:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Feb 2025 04:44 AM IST
सार

3 मार्च से शुरू हो रहे केंद्र शासित प्रदेश के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच सत्ता संरचना के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

विज्ञापन
CM Omar Abdullah met Union Home Minister Amit Shah, positive discussions took place on many issues
सीएम उमर अब्दुल्ला और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल (एलजी) और सरकार के बीच अधिकारों के बंटवारे और सरकार के कामकाज के नियमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है। 3 मार्च से शुरू हो रहे केंद्र शासित प्रदेश के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों के बीच सत्ता संरचना के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कामकाज के नियमों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। ये नियम जम्मू-कश्मीर में एलजी के मुकाबले मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक सचिवों की भूमिका, जिम्मेदारियां और शक्तियां स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन

पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की रखी मांग
संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद सीएम उमर ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की भी मांग की। राज्य के विकास और सुरक्षा पर लंबी बातचीत हुई। पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के समग्र विकास पर हमने अपनी अपनी राय का आदान प्रदान किया। चूंकि तीन मार्च से बजट सत्र शुरू हुआ है, ऐसे में इस विषय पर भी हमारी बातचीत हुई। राज्य में केंद्र की मदद से चल रही विकास परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले एलजी के अधिकार बढ़े थे
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने और राज्य से दर्जा घटाकर केंद्र शासित प्रदेश करने के बाद से हुए पहले चुनाव से पहले केंद्र ने उपराज्यपाल के अधिकारियों को बढ़ा दिया था। इसके लिए सरकार के कामकाज से संबंधित संचालन नियमों में संशोधन किया गया था। इस बदलाव के बाद पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था, अखिल भारती सेवाओं और स्थानांतरण और पोस्टिंग से संबंधित मामलों में शक्तियां एलजी के अधीन आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed