वाड्रा और हुड्डा केस पर बोले सीएम खट्टर, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम रहेगी जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई है, उसकी पूरी जांच और छानबीन करवाई जाएगी। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं किए जाने के सवाल पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई हुई है इसलिए यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।
कोर्ट का स्टे हटने के बाद इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। उधर पूर्व सीएम हु्डडा का कहना है कि उनकी सरकार ने कुछ गलत नहीं किया। उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है। भाजपा सरकार ने अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर राजनीति से प्रेरित है।
एसीपी करेंगे जांच
चार साल में सरकार को कुछ नहीं मिला, इसलिए अब यह हथकंडा अपनाया। ढींगरा आयोग की रिपोर्ट भी इसी मुद्दे पर आई थी। वे जहां जाते हैं हुजूम उमड़ पड़ता है। जबकि भाजपा के साथ कोई नहीं, इसलिए हताश होकर ऐसे कदम उठा रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी हरिओम कौशिक ने कहा कि भाजपा मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। इसके लिए भाजपा के खिलाफ 7 सितंबर से प्रदेश स्तर पर पोल खोल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें राफेल घोटाला, महंगाई समेत अन्य मुद्दों पर लोगों के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।
शिकोहपुर जमीन घोटाले में शनिवार को दर्ज हुए मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त करेंगे। पुलिस ने जमीन से संबंधित दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते इस संबंध में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।