फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm manohar lal khattar gave development projects to ballabhgarh

133 करोड़ के विकास योजनाओं को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने दी सौगात

Sun, 07 Feb 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 07 Feb 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
cm manohar lal khattar gave development projects to ballabhgarh

‘विकास रैली’ में सीएम मनोहर लाल ने शनिवार को शहरवासियों को 133 करोड़

विज्ञापन
रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। अनाज मंडी में आयोजित ‘विकास रैली’ में सीएम ने जनता की 54 मांगों पर मंजूरी की मुहर लगा दी।

रैली से पहले सीएम ने फरीदाबाद क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। अनाज मंडी में ‘विकास रैली’ में उमड़ी भारी भीड़ को देख कर सीएम मनोहर लाल खुशी को व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए।

मुख्यमंत्री के सामने स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की जनता की 54 मांगें रखीं, जिन्हें मानते हुए उन्होंने बल्लभगढ़ के संपूर्ण विकास का आश्वासन दिया।

इन मांगों में सोहना पुल को चार लेन करना, सेक्टर-2 में महिला डिग्री कॉलेज और सेक्टर-3 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदि प्रमुख रहीं।

इस दौरान कांग्रेस को घेरते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासन में प्रदेश का हाल बेहाल हो गया था। नेता से लेकर अधिकारी तक सिर्फ अपना घर भर रहे थे, कांग्रेस के शासन में निचले कर्मचारियों से लेकर ऊपर तक सांठगांठ करके भ्रष्टाचार और मोटी कमाई में डुबकी लगा रहे थे।

सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता ने इससे त्रस्त हो कर ही भाजपा को मौका दिया। भाजपा ने आम आदमी को अपना भगवान और आराध्य मान कर सेवा करनी शुरू की है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए आम आदमी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। भाजपा ने निर्णय लिया था कि पहले प्रदेश की खस्ताहाल व्यवस्था को सुधारा जाएगा और उसके बाद भ्रष्टाचार से नैय्या डुबोने वालों से जनता का पैसा वापस लिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने ई-रजिस्ट्रेशन, कन्या भ्रूण हत्या के प्रयास, जीरो एफआईआर, 50 से अधिक डिजीटल सेवाएं शुरू करने आदि उपलब्धियों को भी गिनाया।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ने कहा कि कांग्रेस का राज आजतक यहां की जनता को पानी तक उपलब्ध नहीं करा सका है।

कांग्रेस ने सत्ता को अपने विकास का माध्यम बनाया था, लेकिन भाजपा ने जनता के विकास के लिए सत्ता को माध्यम बनाया है।

भाजपा ने 58 साल इंतजार किया लेकिन कांग्रेसी पांच साल इंतजार नहीं कर पा रहे हैं, क्यों कि उन्हें सत्ता पर बने रहने और भ्रष्टाचार की आदत बन गई है।

40 करोड़ के कार्य शुरू

रैली से पहले सीएम खट्टर ने फरीदाबाद विधान सभा में 40 करोड़ के कार्यों तीन कार्यों का शिलान्यास किया और एक का उद्घाटन किया।

विधायक विपुल गोयल के क्षेत्र में पहुंचे सीएम ने सेक्टर-15 ऑफिसर्स कॉलोनी में राजस्व आवासीय परिसर सेक्टर-15ए, सामुदायिक केंद्र गांव अजरौंदा और पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 का शिलान्यास किया। जबकि सेक्टर-14 फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।

विधायक विपुल गोयल ने कहा कि सीएम के नेतृत्व से प्रदेश का हर वर्ग खुश है, फरीदाबादावासी मानते है कि सीएम ने फरीदाबाद को गोद ले रखा है।

चुनाव पूर्व जो वायदे किए गए थे, सरकार वे सभी पूरे कर रही है। पिछली सरकार ने विकास कार्यों के केवल पत्थर लगाए थे।

विधायक ने बताया कि करी 3.15 करोड़ की लागत के सामुदायिक केंद्र से सेक्टर-15ए और अजरौंदा गांववासियों को लाभ मिलेगा। 20 करोड़ की लागत राजस्व आवासीय परिसर मेें 113 क्वार्टर होंगे।

ग्रेटर फरीदाबाद तक मेट्रो का विस्तार

रैली में भीड़ से उत्साहित सीएम ने मेट्रो के ग्रेटर फरीदाबाद तक विस्तार की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ तक मेट्रो के बाद सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि नहर पार 50 हजार फ्लैट बनकर तैयार हैं और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो बेहतर माध्यम बनेगा।

अनियमित कॉलोनियां होंगी नियमित

सीएम ने बल्लभगढ़ की अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का आश्वासन दिया है, ताकि जनता को सभी विकास कार्यों का बराबर लाभ मिल सके।

सीएम ने नियमित करने के आश्वासन के साथ यह भी कहा कि इन कॉलोनियों की ओर से सरकार का बकाया देने और अन्य प्रक्रिया पूरी करने पर नियमित कर दिया जाएगा।

दिल्ली से हरियाणा में आएगी निर्मल यमुना

मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने फैसला किया था कि जो भी पंचायत, पंच व सरपंच सर्व सम्मति से चुने जाएंगे उन्हें 50 हजार से 11 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस बार सर्वसम्मति से चुने जाने का आंकड़ा 45 प्रतिशत रहा है, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है।

इस आधार पर सरकार ने अनुदान की राशि का हिसाब लगाया जो 215 करोड़ रुपये बनी है, जो सभी को दिया जाएगा।

सीएम ने घोषणा की कि एक वर्ष के बाद हरियाणा वासियों को दिल्ली की ओर से आनेे वाली युमना भी स्वच्छ व निर्मल मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा वासियों का दर्द है कि हरियाणा ही दिल्ली को यमुना का स्वच्छ पानी देता है, लेकिन दिल्ली से गुजरकर हरियाणा में आने वाली यमुना को प्रदूषित कर दिया जाता है, जिससे हरियाणा को यमुना के मूल रूप के दर्शन नहीं हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed