फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm khattar inaugrates water atm in president mukherjee adopted village

राष्ट्रपति के गोद लिए गांव में सीएम खट्टर ने किया वाटर एटीएम का उद्घाटन

Sat, 12 Nov 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 12 Nov 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
cm khattar inaugrates water atm in president mukherjee adopted village
cm khattar - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा स्मार्ट ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गांव रोजकामेव में शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्मार्ट ग्राम प्रशिक्षण केंद्र तथा स्मार्ट ग्राम वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान गांव के बिजली वितरण नेटवर्क को अपग्रेड करने, पेयजल वितरण यंत्र का उद्घाटन करने के साथ कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए इस गांव को यहां लोगों की मेहनत व सरकार के प्रयासों से जल्द ही आदर्श गांव बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति उनकी जागरूकता के चलते ही स्वच्छ पेयजल पाने के लिए वाटर एटीएम स्थापित हो पाया है। अब लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांसदों ने अपने क्षेत्र में एक-एक गांव को गोद लिया है, ताकि गांवों का चहुंमुखी विकास हो सके। इसी कड़ी में हरियाणा के विधायकों ने भी गांवों को गोद लिया है। साथ ही जो संपन्न लोग है वे अपने-अपने गांव तथा पड़ोस के गांव को गोद लें। ताकि वहां पर भी लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने हरियाणा के पांच गांव गोद लिए हैं। उनमें मेवात जिले के गांव रोजकामेव को भी शामिल किया है। इन सभी गांवों में ढांचागत विकास होगा और ग्राम सचिवालय, बिजली केंद्र, गलियां, नालियां, सड़कें आदि सभी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। हर गांव में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के जरिये लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं को चूल्हा व वाटर फिल्टर तथा सर्टिफिकेट भी वितरित किए।


कार्यक्रम में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह, राष्ट्रपति सचिवालय के निदेशक एनके सुधांशु, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पुन्हाना के विधायक रहीशा खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधु, गो-सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद प्रताप आर्य, भाजपा नेता कुंवर संजय, उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त नरेश नरवाल, नगराधीश प्रदीप अहलावत, भाजपा नेता नरेंद्र पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed