'हवा-हवाई' सर्वे के बाद सीएम खट्टर ने ठहराया हालात को जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गुरुजाम और जलभराव का हवाई सर्वेक्षण किया। लोगों ने इसे हवा हवाई सर्वे करार दिया। उनका कहा है कि अगर सीएम को ट्रैफिक और जलभराव की हकीकत को जानना था तो उन्हें सड़क मार्ग से मानेसर तक जाना चाहिए था।
उन्होंने बादशाहपुर व नजफगढ़ ड्रेन में पानी के स्तर को देखने के साथ-साथ टूटी सड़कों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री को उनके सर्वेक्षण में कहीं भी सड़कों पर जलभराव नहीं दिखा। यही नहीं उन्होंने जाम और जलभराव के कुछ कारण भी गिनाए।
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव के हीरो चौक पर जलभराव काफी पुरानी समस्या है।
जब राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-8 बना था उस समय इसकी प्लानिंग में कमी रह गई थी। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। सीएम ने कहा कि गुडग़ांव नगर निगम, जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग पिछले दिनों हीरो चौक पर हुए जलभराव व उसके कारण हाइवे पर लगे ट्रैफिक जाम के कारणों का अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हवाई सर्वेक्षण से दिखाई दिया है कि बादशाहपुर ड्रेन पर अतिक्रमण है।
सीएम ने माना ट्रैफिक हो सकता था सुचारू
यहां साफ-सफाई भी सही तरीके से नहीं हुई है। इसी वजह कि भारी बरसात के बाद पानी की निकासी नहीं हो पाई। सीएम ने कहा कि इसका अध्ययन करने के बाद इसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। ताकि भविष्य में लोगों को कठिनाई नहीं हो।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हवाई सर्वेक्षण से देखने में आया है कि नजफगढ़ ड्रेन भी बरसात के मौसम में पूरा पानी नहीं ले पा रही है। दिल्ली ने इस ड्रेन पर बांध बना दिया और हरियाणा में कोई बांध नहीं है।
सही कारण ड्रेन के साथ लगते हरियाणा के हिस्से की हजारों एकड़ भूमि आज भी जलमग्न है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी समस्या है इसके लिए बड़ी योजना बननी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव की सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी।
सीएम ने माना ट्रैफिक हो सकता था सुचारू
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बाद गुडग़ांव राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने के कई कारण थे। फिर भी ट्रैफिक का संचालन सुचारू किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि दीर्घ अवधि की प्लानिंग के लिए अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। लघु अवधि की प्लानिंग अलग प्रकार से होती है।
मुख्यमंत्री ने बताया जाम और जलभराव का कारण
-हीरो चौक पर जलभराव की समस्या पुरानी है
-जब एनएच-8 बन रहा था उस समय की प्लानिंग में कमी से परेशानी -बादशाहपुर ड्रेन पर अतिक्रमण के कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी
-दिल्ली ने नजफगढ़ ड्रेन पर बांध बना दिया है इस कारण भी परेशानी
-अभी हीरो चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है जिसकी वजह से हाइवे की छह लेन में से केवल तीन ही बची हैं। इस कारण यहां का पानी बह नहीं पा रहा है
-हाइवे की सर्विस रोड पर दो बड़े वाहन खराब हो गए थे जिसके कारण भी जाम
-कांवडिय़ों के कारण वाहनों की गति हो गई थी प्रभावित इससे दिक्कत
-एयरपोर्ट की टैक्सियों की हड़ताल