मोदी कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली और सक्रिय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार (7 दिसंबर) को महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक ही मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई।
यह बात गडकरी ने एक ट्वीट के जरिए बतायी कि ब्लड शुगर कम होने की वजह से उनकी थोड़ी तबीयत खराब हो गई। हालांकि डॉक्टरों ने जांच कर ली है और अब वे ठीक हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद भी दिया। इसी ट्वीट को देखकर तुरंत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एक ट्वीट किया।
ट्वीट में केजरीवाल ने गडकरी की अच्छी सेहत की कामना की है। उन्होंने लिखा- आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना है। मालूम हो कि नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग और जहाजरानी विभाग के मंत्री हैं।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर के राहुरी में कृषि विश्वविद्यायल के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने गए थे। वहां गडकरी राष्ट्रगान के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Wish you good health... https://t.co/JqsVmEwtPg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 7, 2018