पांच बेडरूम वाले इस बंगले में रहेंगे केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केलिए बंगले की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। केजरीवाल सिविल लाइंस के फ्लैग रोड स्थिति बंगला नंबर 6 में रहेंगे। करीब आठ एकड़ वाले बंगले में पांच बेडरूम के अलावा दो बड़े लॉन, एक गार्डन, तीन सर्वेंट क्वार्टर और पार्किंग है।
यह बंगला विस के पूर्व उपाध्यक्ष अमरीश सिंह गौतम के छोड़ने केबाद से खाली है। पीडब्ल्यूडी बंगले की साफ-सफाई में जुट गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कार्यकाल में तिलक लेन के मकान में रहे थे। जो गद्दी छोड़ने के बाद खाली करना पड़ा था। तब से यूपी के वैशाली में रह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि केजरीवाल बेटी की परीक्षाएं खत्म होने केबाद इस बंगले में रहने आएंगे। हालांकि पीडब्ल्यूडी अधिकारी आगामी एक सप्ताह में बंगला पूरी तरह से रहने लायक बनाने की बात कह रहे हैं।
इस बंगले पर खत्म हुई केजरीवाल की तलाश
फ्लैग रोड का 6 नंबर बंगला दिल्ली के मुख्य सचिव के लिए बनाया गया था। इसमें पूर्व मुख्य सचिव जयकृष्णन रहे थे उसके बाद कोई मुख्य सचिव नहीं रहा। विस अध्यक्ष चौधरी प्रेम सिंह लंबे समय तक रहे और फिर यह बंगला कांग्रेस के 2008-13 के कार्यकाल में विस उपाध्यक्ष अमरीश सिंह गौतम को आवंटित हुआ था।
उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मथुरा रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पुराना बंगला एबी-17 आवंटित हुआ है। इसके अलावा बाकी मंत्रियों केलिए अभी बंगला आवंटन नहीं हुआ है। हालांकि राजनिवास मार्ग पर मंत्रियों केलिए 14 करोड़ रुपये की लागत से बनें 6 बंगले खाली पड़े हैं।