फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal takes on modi over not releasing nsso employment data says unemployment high since 1947

अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- 1947 के बाद देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

Fri, 01 Feb 2019 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 01 Feb 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
cm kejriwal takes on modi over not releasing nsso employment data says unemployment high since 1947
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

कार्यकारी वित्त मंत्री पियूष गोयल द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर तंज कसते हुए नोटबंदी को एक बार फिर महा घोटाला करार दिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा कि नोटबंदी ने भारत का अर्थशास्त्र बर्बाद कर दिया। पीएम मोदी फ्रॉड के जरिए एनएसएसओ का डाटा छिपाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस देश में हर कोई जानता है कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर 1947 के बाद सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने इससे पहले भी ओडिशा के भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि70 साल बाद भी देश गरीब है, जैसा विकास होना चाहिए था नहीं हुआ। आज भी देश में करोड़ों लोग गरीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आप सरकार के काम में बाधा डालना देश से गद्दारी’
गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को आयोजित दिल्ली सरकार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कामकाज में बाधा पहुंचाने को देश के साथ विश्वासघात करार दिया। इसकी तुलना उन्होंने ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की मदद करने वाले भेदियों से की।

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे बीच के लोग देशभक्तों के खिलाफ जाकर अंग्रेजों के लिए जासूसी करते थे। आज दिल्ली में अपने लोग ही ऐसा कर रहे हैं।

केजरीवाल ने सवाल किया कि बच्चों के लिये स्कूल बनाता हूं तो क्या गलती है, इस काम को भी रोका जा रहा है। मोहल्ला क्लीनिक बनाने में अड़ंगे लगाए जा रहे हैं। हम देशभक्ति का काम कर रहे हैं, लेकिन इसे भी करने नहीं दिया जा रहा। दिल्ली सरकार ने शहीद सिपाहियों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की योजना बनाई, तो इसे भी रोका गया। यह सब देश के साथ गद्दारी नहीं है तो क्या है।

केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार में जल्द ही संविधान को पढ़ाई का हिस्सा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए स्कूलों में उद्यमिता की क्लास लगाई जाएंगी। इससे स्कूल से निकलने के बाद बच्चे नौकरी मांगने नहीं, अपना रोजगार शुरू कर नौकरी देने वाले बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed