{"_id":"575068234f1c1b020910a4e8","slug":"cm-kejriwal-lg-najeeb-jung-and-bitterness-grew-between-the-premium-bus-plan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलजी और सीएम के बीच छिड़ी नई जंग, केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी और सीएम के बीच छिड़ी नई जंग, केजरीवाल ने पीएम पर भी बोला हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
उपराज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच फिर तल्खी बढ़ने लगी है। दिल्ली सरकार की प्रीमियम बस योजना और बस लेन में पार्किंग पर जुर्माना मामले में उपराज्यपाल की तरफ से दर्ज कराई गई आपत्ति को लेकर ताजा विवाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट ने दोनों मामले में जवाब भेजने का फैसला किया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उपराज्यपाल और मोदी सरकार पर दिल्ली सरकार की हर फाइल पर बाधा डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा है कि मोदी भी एलजी के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हैं। बस लेन में पार्किंग पर 2000 रुपये के जुर्माने पर दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस लेन अवरुद्ध न हो, यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्किंग पर जुर्माने के प्रस्ताव पर जंग ने जताई है आपत्ति
Arvind Kejriwal
ऐसे में कुछ तकनीकी बदलाव के साथ फिर से उपराज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अधिकारी का कहना है कि अगर उपराज्यपाल स्वीकृति नहीं देते हैं तो सुप्रीम कोर्ट को सरकार यह बताएगी कि दिल्ली में आदेश लागू नहीं हो सकता।
प्रीमियम बस सर्विस के मामले में भी दिल्ली सरकार अधिसूचना को सही करार दे रही है। तर्क है कि फैसला कैबिनेट का है। हालांकि अब योजना लागू करने से पूर्व जनता की राय लेकर उसे शामिल करने की बात भी सरकार कर रही है।
प्रीमियम बस सर्विस के मामले में भी दिल्ली सरकार अधिसूचना को सही करार दे रही है। तर्क है कि फैसला कैबिनेट का है। हालांकि अब योजना लागू करने से पूर्व जनता की राय लेकर उसे शामिल करने की बात भी सरकार कर रही है।
LG n Modi Govt aggressively start creating hurdles in Del Govt, almost in every file. मोदी जी भी LG के कंधे पर रख कर बंदूक़ चलाते हैं :)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 2, 2016