सीएम केजरीवाल ने राफेल डील पर पूछे पीएम मोदी से 3 सवाल, अंबानी को भी बनाया निशाना
इन तीन सवालों में केजरीवाल ने अनिल अंबानी व रिलायंस इडस्ट्री को भी घेर लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से राफेल डील को लेकर जो तीन सवाल किए हैं वो कुछ इस प्रकार हैं-
1. आपने ये ठेका अनिल अम्बानी को ही क्यों दिलवाया? और किसी को क्यों नहीं?
2. अनिल अम्बानी ने कहा है कि उनके आपके साथ व्यक्तिगत सम्बंध हैं।क्या ये सम्बंध व्यवसायिक भी हैं?
3. राफ़ेल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गया- आपकी, भाजपा की या किसी अन्य की?
PM से तीन सवाल
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 22, 2018
1. आपने ये ठेका अनिल अम्बानी को ही क्यों दिलवाया? और किसी को क्यों नहीं?
2. अनिल अम्बानी ने कहा है कि उनके आपके साथ व्यक्तिगत सम्बंध हैं।क्या ये सम्बंध व्यवसायिक भी हैं?
3. राफ़ेल घोटाले का पैसा किसकी जेब में गया- आपकी, भाजपा की या किसी अन्य की? https://t.co/yyK4BmBwnb
केजरीवाल ने पीएम मोदी से इन सवालों को पूछकर एक तरह से उनकी सवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं क्योंकि जिस तरह के सवाल हैं वो इसी ओर इशारा करते हैं। वहीं केजरीवाल ने लालू प्रसाद यादव का भी एक ट्वीट रीट्वीट किया है। इसमें भी राफेल सौदे के बारे में ही सवाल पूछे गए हैं।
लालू यादव के ट्वीट में लिखा है, 'मित्रों, राफ़ेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं? अगर पूँजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??'
मित्रों, राफ़ेल सौदे के घालमेल और तालमेल की सही जानकारी 125 करोड़ देशवासियों को मिलनी चाहिए कि नहीं? मिलनी चाहिए की नहीं?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2018
अगर पूँजीपति मिलनसार प्रधानमंत्री गुनाहगार व भागीदार नहीं है और ईमानदार चौकीदार है तो सच बताने में डर काहे का??#ModiRafaleLiesExposed