फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM delivered by Sony's family trust, the children will make counseling Commission

सोनी के परिजनों को सीएम ने दिया भरोसा, बच्चों की काउंसलिंग करवाएगा महिला आयोग 

Fri, 22 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM delivered by Sony's family trust, the children will make counseling Commission
केजरीवाल से मिले सोनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बृहस्पतिवार को आत्महत्या करने वाली आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी के परिजनों ने सचिवालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह के मदद की जरूरत हो आपस में बातचीत करके बताएं?

विज्ञापन


हालांकि सरकार ने अभी तक किसी आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मुलाकात में सोनी के पिता, भाई और दोनों लड़कियों के अलावा कुछ पार्टी कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन


 परिजनों ने जब सोनी के आत्महत्या के कारणों की जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने उन्हें यह भी बताया कि सोनी जन शिकायत के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर आई थीं, तब यहां के अधिकारियों ने पुलिस से बात करके एफआईआर दर्ज करवाने में मदद की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा है कि सोनी के आत्महत्या के पीछे जो कोई दोषी है उसे सजा मिलना चाहिए। मालूम हो कि आप कार्यकर्ता सोनी ने आत्महत्या से पूर्व जो बयान दिया है उसका वीडियो सोशल मीडिया में है। 

उसमें आप नेताओं पर मदद नहीं करने का आरोप भी लगाया है। आत्महत्या के पीछे रमेश भारद्वाज पर यौन शोषण और छेड़छाड़ की एफआईआर के बावजूद जमानत के कारण आहत होना बताया गया है।

आयोग की अध्यक्ष ने घर जाकर की परिजनों और पड़ोसियों से बात

CM delivered by Sony's family trust, the children will make counseling Commission
आप महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
सोनी के बच्चों की काउंसलिंग करवाएगा राष्ट्रीय महिला आयोग 

आत्महत्या करने वाली आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता सोनी के दोनों बच्चों की काउंसलिंग राष्ट्रीय महिला आयोग करवाएगा। आयोग की अध्यक्ष ललिता
कुमारमंगलम ने बृहस्पतिवार को नरेला में सोनी के घर जाकर परिजनों समेत पड़ोसियों से भी बातचीत की। 

आयोग ने परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। ललिता कुमारमंगलम के मुताबिक, सोनी की मौत के बाद तनाव से दोनों बच्चे बेहद
डरे हुए हैं। बच्चे मां से ही सबसे अधिक जुड़े होते हैं।

मां न रहने के चलते अब उनकी काउंसलिंग करवानी जरूरी है। इसलिए आयोग उनकी पूरी काउसंलिग करवाएगा, ताकि उनके मन से डर पूरी तरह
निकल जाए।  

दौरे के दौरान सोनी के परिजन तो घर पर नहीं मिले, लेकिन रिश्तेदारों समेत पड़ोसियों से आयोग की टीम ने बात की और हर संभव मदद देने का
आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed