Chhattisgarh: ईडी की छापेमारी पर सीएम ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- जितने छापे पड़ेंगे, उतनी BJP की सीटें घटेंगी
सीएम ने कहा कि झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की। आईटी ने रेड डाला। शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही वार-पलटवार के सिलसिले ने स्पीड पकड़ ली है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने ईडी की रेड को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। सीएम बघेल ने इसको लेकर गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम बघेल ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है और जितने छापे पड़ेंगे, चुनाव में बीजेपी सीटें उतनी ही घटेंगी। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यही कोशिश हो रही है कि सरकार को किस तरह से दबाया जाए और बदनाम किया जाए। चाहे राजनेता हो या कार्यकर्ता हो या पार्टी का पदाधिकारी हो, अधिकारी या कर्मचारी हो। ये सिलसिला जुलाई 2020 से शुरू हुआ है।
#WATCH अगले कुछ महीनों में आयकर के 200-250 कर्मियों की एक टीम पूरे छत्तीसगढ़ में छापेमारी करेगी...जैसे-जैसे वे अधिक छापेमारी करेंगे, उनकी सीटें कम होती जाएंगी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/C7229B4c86
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2023
सीएम ने कहा कि झारखंड चुनाव में पूरी तरह से मात खाने के बाद बीजेपी ने इसकी शुरुआत की। आईटी ने रेड डाला। शराब घोटाला के नाम से प्रचारित किया गया। शराब घोटाला में 2019 और 2020 की कैग की रिपोर्ट आई और उसी के आधार पर उन्होंने जांच की। सीएम बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वे फिर ढाई साल चुप रहे। चुनाव जैसे आने वाले हैं ईडी सक्रिय हो गई।