Delhi Metro: चौथे चरण के नए मेट्रो कोचों का सीएम आतिशी ने किया निरीक्षण, बोलीं- NCR में भी ग्रेप लागू हो
मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को मुकुंदपुर डिपो में चरण-IV मार्ग के नए मेट्रो कोचों का निरीक्षण किया।
विस्तार
आगे कहा कि आज मुकुंदपुर डिपो में छह डिब्बों वाली ट्रेन आई है और इसका इस्तेमाल मैजेंटा लाइन में किया जाएगा। यह Driverless ट्रेन है। अभी भी पूरे देश में दिल्ली मेट्रो एकमात्र मेट्रो है जिसमें ड्राइवरलेस ट्रेनें चल रही हैं, जिनकी सुरक्षा बहुत अधिक है और मुझे खुशी है कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली मेट्रो बहुत तेज गति से विस्तार कर रही है। जितनी गति से मेट्रो चल रही है, दिल्ली का विकास भी उसी गति से हो रहा है।
#WATCH | Delhi CM Atishi inspects the new Metro coaches of the Phase-IV route at the Mukundpur depot near Majlis Park. pic.twitter.com/09q4yYfsix
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 19, 2024
एनसीआर में भी लागू हो ग्रेप: सीएम आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति को काबू में करने के लिए दिल्ली में ग्रेप-4 लागू हैय़ लेकिन दूसरे राज्यों के एनसीआर हिस्से में ग्रेप लागू ही नहीं है। एनसीआर के बाकी राज्य चाहे हरियाणा हो, राजस्थान हो, उत्तर प्रदेश हो, उन्हें भी ग्रेप लागू करना चाहिए। वहीं मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि जब तक वह आगे आकर बाकी राज्यों में पराली जलाने पर रोक नहीं लगाती, तब तक पूरे उत्तर भारत पर जो धुंध छाई हुई है, उसका कोई समाधान नहीं होगा।
प्रदूषण की स्थिति को क़ाबू में करने के लिए दिल्ली में GRAP-4 लागू है लेकिन दूसरे राज्यों के NCR हिस्से में GRAP लागू ही नहीं है। NCR के बाकी राज्य चाहे हरियाणा हो, राजस्थान हो, उत्तर प्रदेश हो, उन्हें भी GRAP लागू करना चाहिए।
— AAP (@AamAadmiParty) November 19, 2024
वहीं मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि जब तक वह आगे… pic.twitter.com/rja69YNwyT