फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi held a meeting with DTC contract workers

हड़ताल खत्म: सीएम आतिशी ने डीटीसी के संविदा कर्मियों के साथ की बैठक, मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

Wed, 20 Nov 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

दिल्ली सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के संविदा कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने डीटीसी कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। 
 

विज्ञापन
CM Atishi held a meeting with DTC contract workers
मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

बीते चार दिनों से डीटीसी के संविदा कर्मियों की हड़ताल मंगलवार शाम को समाप्त हो गई। बुधवार को बसों का संचालन सामान्य रहा। मंगलवार को देर शाम दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री आतिशी, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और डीटीसी अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कर्मियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म कर दिया।

विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के संविदा कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने डीटीसी कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित ने बताया कि बैठक विशेष रूप से पिंक बस डिपो में कार्यरत कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर बुलाई गई थी, जहां कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के पत्र जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पिंक बस डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को उनके ड्यूटी पर लौटने पर सेवा समाप्ति पत्र वापस ले लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए भी सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। महिला कर्मियों की मूल डिपो में वापसी की मांग थी। पिंक बस डिपो में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके अनुरोध के अनुसार उनके मूल डिपो में वापस स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिन अन्य कर्मचारियों ने सामान्य स्थानांतरण की मांग की है उन्हें उनके निवास के निकटतम डिपो में समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि संविदा चालकों और परिचालकों के लिए मार्च 2025 के बाद भी सेवा जारी रखने के लिए एक नीति बनाई जाएगी। साथ ही डीटीसी बोर्ड और मंत्रिपरिषद के स्तर पर सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीतिगत निर्णय लिया जाएगा, इसके बाद उसे उपराज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed