फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal wrote a letter to LG VK Saxena from jail

Arvind Kejriwal: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में तिरंगा कौन फहराएगा? सीएम केजरीवाल ने LG को चिट्ठी लिख बताया नाम

Wed, 07 Aug 2024 09:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

सीएम ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में तिरंगा फहराने को लेकर चिट्ठी लिखी है। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी। 

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal wrote a letter to LG VK Saxena from jail
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सीएम ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में तिरंगा फहराने को लेकर चिट्ठी लिखी है। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


इससे पहले उच्च न्यायालय ने सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त आधार हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तारी को रद्द करने की याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने कहा, यह नहीं कहा जा सकता कि गिरफ्तारी बिना किसी न्यायोचित कारण के की गई। हालांकि, अदालत ने केजरीवाल को जमानत के लिए निचली अदालत जाने की छूट दी। केजरीवाल ने जमानत के लिए सीधे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च न्यायालय ने सोमवार को जमानत के मामले में मेरिट के आधार पर फैसला करने से इनकार कर दिया और मुख्यमंत्री से ट्रायल कोर्ट जाने को कहा। अदालत ने निर्देश दिया, जहां तक जमानत याचिका का सवाल है, इसे ट्रायल कोर्ट जाने की स्वतंत्रता के साथ निपटाया जाता है।


सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था जब वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांचे जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में थे। बाद में उन्हें ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन सीबीआई मामले में उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिलने के कारण वह जेल में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed