'सीएम अरविंद केजरीवाल को गाली देने वालों को फॉलो करते हैं पीएम मोदी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर ऐसे लोगों को फॉलो करते हैं, जो आप को गाली देते हैं।
आप नेता आशुतोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जारी हुआ वीडियो पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए था।
केजरीवाल लोगों को देश के मौजूदा हालात से वाकिफ करा रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद से ही केजरीवाल को धमकियां मिलने लगीं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें खुद प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं।
पार्टी ने प्रमाण के तौर पर जारी किए स्क्रीन शॉट
इनमें कुछ लोग भाजपा की आई सेल से भी जुड़े हुए हैं। पार्टी ने अपनी बात के प्रमाण में टवीट्स के कई स्क्रीन शॉट भी जारी किए। इनमें केजरीवाल की हत्या कर देने की बात और भद्दी गालियां दी गई हैं।
पार्टी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री को आखिर ऐसे लोगों को फॉलो करने की जरूरत क्यों पड़ी? उनकी ऐसी कौन सी मजबूरी है, जो जान से मारने की धमकी देने वाले और ऐसी गाली देने वालों को फॉलो करते हैं?
पार्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन लोगों को शाम 3 बजे तक फॉलो किया है। आम आदमी पार्टी ने ऐसे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।